• द लाइव मीडिया को आवश्यकता है मध्य प्रदेश के सभी जिलों में जिला ब्यूरो एवं संवाददाता की संपर्क करें चिराग उपाध्याय 8085 9030 49
    गणित का गुणा भाग तथ्यों के अनुरूप - The Live Media

    गणित का गुणा भाग तथ्यों के अनुरूप

    आजकल धड़ल्ले से श्रीराम जी के समय के राम सेतु, अयोध्या आदि बारे में यह बात कही जाने लगी है कि साढ़े पांच हजार साल पुराना है।

    आपको नहीं लगता कि वामपंथियों ने इस बात पर भी आप लोगों को लपेट कर श्रीराम जी के कालखण्ड को 5 हजार साल तक सीमित कर भगवान श्रीकृष्ण जी के कालखंड को विवादित बनाने की तैयारियां कर ली है।

    आप सोच रहे होंगे कैसे ..?

    भाई राम जी को हुए कोई हजार पांच हजार साल नहीं हुए है।

    श्रीरामजी का निकटतम समय भी माना जाए तो लाखों वर्षों का है।

    जबकि आप और हम भगवान श्रीराम को आसानी से कैसे 5000 साल पुराना स्वीकार लेते है ?

    राम को यदि इसी (28 वीं) चतुर्युगी के त्रेता का मान ले तो भी बीच मे 8 लाख 64 हजार वर्ष का द्वापर युग गुजर चुका है।

     

    उल्लेखनीय है कि अभी…..

    “श्वेतवराहकल्प की 28 वीं चतुर्युगी चल रही है।”

    और उसके बाद कलयुग की उम्र 5 हजार वर्ष हो चुकी है।

     

    वैसे कहीं कहीं श्रीराम जी को चौबीसवीं चतुर्युगी का त्रेता में होना उल्लेखित है।

    अगर यह सत्य माना जाए तो

    इस हिसाब से तो श्रीराम जी को अवतार लिए करोड़ो वर्ष बीत चुके है।

    फिर भी वे आज हमारे हृदयों में साक्षात विराजमान है।

    आपको एक चतुर्युगी के सम्पूर्ण कालखंड का एक मोटामोटी हिसाब दे रहा हूँ।

     

    सतयुग – 17,28000 वर्ष।

    त्रेता युग – 12,96000

    द्वापर युग – 8,64000

    कलयुग – 4,32000 वर्ष।

    ———- ——————-

    कुल योग:- 43,20000 वर्ष।

    ———— ——————

    अब आप ही हिसाब लगा लीजिए कि यदि भगवान राम यदि चौबीसवीं चतुर्युगी के है तो इस हिसाब से चौबीसवीं चतुर्युगी के त्रेता के बाद (द्वापर+ कलयुग) के 1296000 वर्ष।

    फिर 25वीं, 26वीं,27वीं चतुर्युगी के प्रत्येक के 43,20,000 वर्ष मतलब (43,20,000×3) और उसके बाद 28 वीं चतुर्युगी के (सतयुग”+त्रेतायुग+द्वापरयुग) 38 लाख 88 हजार वर्ष और उसके बाद आज तक के कलयुग के बीते 5 हजार वर्ष।

    इन सब का योग कर लीजिए।

    मतलब यह हुआ कि यदि श्रीराम जी यदि चौबीसवीं चतुर्युगी के त्रेता में जन्मे थे तो उन्हें होने को

    12,96,000 +(43,20000×3) +38,88000 +5000 वर्ष बीत चुके है।

    अब आप ही अंदाज लगा लीजिए कि जो श्रीराम करोड़ो वर्षों से हम सनातनियों के दिलों में है उनको ये हजार दो हजार साल वाली संस्कृतियां मिटाने की कोशिश कर रही है।

    राम को मिटाने वालों के नामोनिशान नही बचे वैसे ही ये भी मिटा दिए जाएंगे।

    आप तो वामपंथियों के 5000 साल के हथकंडों से सावधान रहकर।

    प्रभु श्री राम को कम से कम 8,85,000 वर्ष का तो कहिए कहिए

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *