• द लाइव मीडिया को आवश्यकता है मध्य प्रदेश के सभी जिलों में जिला ब्यूरो एवं संवाददाता की संपर्क करें चिराग उपाध्याय 8085 9030 49
    आगरा की चार महिला साहित्यकारों को चंबल की धरती पर मिला विश्व साहित्य शिखर सम्मान-2023 - The Live Media

    आगरा की चार महिला साहित्यकारों को चंबल की धरती पर मिला विश्व साहित्य शिखर सम्मान-2023

    • विश्व साहित्य सेवा संस्थान ने मुरैना में आयोजित किया तीन दिवसीय विश्व साहित्य शिखर सम्मेलन
    • कनाडा, यूके, न्यूजीलैंड और भारत सहित चार देशों तथा आगरा (उत्तर प्रदेश) सहित भारत के बीस से अधिक प्रदेशों के जाने-माने साहित्यकार रहे शामिल
    • आगरा की डॉ. सुषमा सिंह, रमा वर्मा ‘श्याम’, राज फौजदार और अलका अग्रवाल को मिला अंतर्राष्ट्रीय सम्मान, आगरा की 12 साहित्यिक कृतियों का किया गया विमोचन

    आगरा। विश्व साहित्य सेवा संस्थान के तत्वावधान में चंबल की धरती मुरैना पर तीन दिवसीय विश्व साहित्य शिखर सम्मेलन- 2023 आयोजित किया गया।
    कनाडा, यूके, न्यूजीलैंड और भारत सहित चार देशों तथा आगरा (उत्तर प्रदेश) सहित भारत के बीस से अधिक प्रदेशों के जाने-माने साहित्यकार सहभागी रहे।
    सम्मेलन में देश-विदेश के गणमान्य साहित्यकारों ने आरबीएस कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ. सुषमा सिंह, श्रीमती रमा वर्मा ‘श्याम’, श्रीमती राज फौजदार और श्रीमती अलका अग्रवाल के रूप में आगरा की चार महिला साहित्यकारों सहित देश-दुनिया के 50 से अधिक साहित्यकारों को हिंदी साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन में योगदान के लिए विश्व साहित्य शिखर सम्मान-2023 प्रदान किया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *