• द लाइव मीडिया को आवश्यकता है मध्य प्रदेश के सभी जिलों में जिला ब्यूरो एवं संवाददाता की संपर्क करें चिराग उपाध्याय 8085 9030 49
    1956 में भारत ने पहला कंप्यूटर खरीदा यहीं से कंप्यूटर युग का प्रारंभ हुआ - The Live Media

    1956 में भारत ने पहला कंप्यूटर खरीदा यहीं से कंप्यूटर युग का प्रारंभ हुआ

    1. दुनिया को पहला कंप्यूटर भले ही 1940 के दशक में मिल गया था, लेकिन भारत ने 1956 में अपना पहला कंप्यूटर खरीदा और यहां से देश में शुरू हुआ कंप्यूटर का युग।
      क्या आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि पहला कंप्यूटर कितने में आया होगा?
      उस दौर में इसकी कीमत हमें ₹10 लाख पड़ी। HEC-2M नाम के इस पहले कंप्यूटर को कोलकाता के इंडियन स्टैटिस्टिकल इंस्टीट्यूट में रखा गया।
      यह केवल भारत का प्रथम इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर होने के लिए ख़ास नहीं था, बल्कि इसलिए भी ख़ास था क्योंकि इसकी स्थापना के साथ ही भारत जापान के बाद एशिया का दूसरा ऐसा देश बन गया था जिसने कंप्यूटर तकनीक को अपनाया था।
      इंग्लैंड से दो रैक्स में रखकर पानी के जहाज से लाया गया यह कंप्यूटर वज़न में बहुत भारी और साइज़ में काफ़ी बड़ा था। ISI के इंजीनियर्स को इस ट्यूब बेस्ड कंप्यूटर में 1K मैमोरी इंस्टॉल करने में दो महीने लगे थे।
      तो इस पूरे सफ़र के बाद पहुंचा है आपके घर में आपका पर्सनल कंप्यूटर..!!

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *